बुगरासी। क्षेत्र के गांव घुंघरावली निवासी एक किसान ने खेत में आलू व वर्सीन की फसल उजाड़ने का आरोप लगाते हुए नरसेना निवासी 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही इंजन व मशीन उखाड़ने तथा अभद्रता का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट में किसान आशीष शर्मा पुत्र सतीश शर्मा ने आरोप लगाया है कि उसके जमीन का हाई कोर्ट से 12 साल से स्टे है। बावजूद इसके किसान की जमीन पर पहुंचकर नामजदों ने आलू व वर्सीन की फसल उजाड़ दी। इसके अतिरिक्त इंजन व मशीन को उखाड़ दिया। पीड़ित ने नामजदों पर अभद्रता का भी आरोप लगाया है। घटना को लेकर पीड़ित किसान ने शिवदत्त शर्मा, योगेश, कुमोद, मनोज शर्मा, निशांत शर्मा, वीर सिंह, कपिल, मनोज, सुमरपाल, नीरज शर्मा, मनोज शर्मा व गुरुवचन शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद