फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: दुकान पर सामान लेने गई किशोरी से दुष्कर्म, मां-बाप को देखकर आरोपी भागा

Fri, 17 Mar 2023 05:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

किशोरी ने रोते हुए आपबीती बताई कि वह मोमबत्ती लेकर घर आ रही थी। तभी गांव में अंधेरा होने का फायदा उठाते हुए सुनिल व ललित ने जबरन उसको पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा के अरनिया क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात को दुकान पर सामान लेने गई किशोरी से जबरन बंद मकान में दुष्कर्म का मामला सामने आया। किशोरी को तलाशते हुए पीड़ित मां-बाप घटनास्थल पर पहुंच गए। उनको देख कर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


अरनिया के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति मजदूरी करके परिवार का पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार रात को बिजली चली जाने के कारण घर में अंधेरा हो गया था। शाम साढ़े सात बजे करीब पीड़िता की 16 वर्षीय बेटी गांव में ही स्थित एक दुकान से मोमबत्ती लेने गई थी।

करीब एक घंटे तक किशोरी घर वापस नहीं लौटी थी। ऐसे में किशोरी के माता-पिता चिंतित हो गए। दोनों किशोरी को तलाशने के लिए गांव में निकल गए। जब वह गांव में ही स्थित सुनसान रास्ते पर पहुंचे तो एक खंडहर पड़े मकान के बाहर खड़ा ललित उर्फ गुड्डू खटीक वहां से भागने लगा।
विज्ञापन


भागते हुए उसने शोर भी मचाया। ऐसे में उनको संदेह हुआ। जब वह मकान के अंदर गए तो गांव निवासी सुनिल उनकी बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी के माता-पिता ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, तभी आरोपी सुनिल उनको धक्का देकर भाग गया। 

किशोरी ने रोते हुए आपबीती बताई कि वह मोमबत्ती लेकर घर आ रही थी। तभी गांव में अंधेरा होने का फायदा उठाते हुए सुनिल व ललित ने जबरन उसको पकड़ लिया। मुंह में कपड़ा लगाकर उसको खंडहर मकान में लेकर आ गए। जहां सुनिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और ललित बाहर निगरानी के लिए खड़ा हो गया था।

सीओ शिकारपुर व कार्यवाहक खुर्जा वरुण कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर सुनिल ठाकुर व ललित के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म करने और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें