फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्निवल में कलाकारों ने मचाया धमाल

Wed, 24 May 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
का‌र्निवल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नुमाइश ग्राउंड में बुलंदशहर अमर उजाला के कार्निवल में लगातार भीड़ उमड़ रही है। सोमवार की रात्रि कार्निवल के स्टेल पर कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। इस दौरान दर्शकों ने भी उनका तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाए रखा। कलाकारों ने  शानदार प्रस्तुति देकर कार्निवल को चार चांद लगा दिए।

बुलंदशहर अमर उजाला के कार्निवल में पहुंचने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए रोजाना रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन निशुल्क किए जा रहे हैं। मंगलवार की रात्रि होने वाले कार्यक्रम में नगर के बड़ों से लेकर बाल कलाकारों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलाकारों ने स्टेज पर कई शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। अमर उजाला ने कलाकारों को पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया। बच्चों ने झूले आदि पर खूब मस्ती की और अपनी पसंद का सामान भी खरीदा। उन्होंने अभिवकों संग स्वादिष्ट व्यंजनों का भी खूब स्वाद लिया। कुल मिलाकर देर रात तक कार्निवल गुलजार रहा और इस दौरान खूब भीड़ रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें