चोला। क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने हिस्सा मांगने पर गोली मरवाने की धमकी दी है। एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने एसएसपी को बताया कि उनके भाई और पिता उन्हें जमीन में हिस्सा नहीं दे रहे हैं। हिस्सा मांगने पर भाई और भाभी गोली मरवाने, झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं। आरोप है कि भाई और भाभी उनके मकान का ताला तोड़कर 20 हजार की नकदी व घर का सामान चोरी कर ले गए।