फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अनियंत्रित होकर पलटी कार, किसान की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कार के अनियंत्रित होकर पलटने से किसान की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवक घायल हो गया। कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव मसौता निवासी राजीव भाटी ने बताया कि उनके पिता महावीर 65 वर्ष गांव में खेती करते थे।
विज्ञापन

बुधवार को वह किसी कार्य से गांव निवासी रमित के साथ गए थे। देर शाम वह दोनों कार से वापस लौट रहे थे। सिकंदराबाद-जेवर ककोड़ मार्ग पर गांव नूरपुर के पास कार अचानक अनियंत्रित होने से पलट गई। हादसे में उनके पिता और रमित गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए वैर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें