फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr News: अनियंत्रित होकर वलीपुरा नहर में गिरी कार, दो युवक लापता; तलाश के दौरान एक अज्ञात शव मिला

Thu, 09 Jan 2025 09:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

अनिरुद्ध और अर्पित बुधवार शाम को घर से किसी प्रॉपर्टी का सौदा करने के लिए निकले थे। रात करीब नौ बजे उनकी मोहल्ला निवासी अपने एक परिचित से फोन पर बातचीत भी हुईं थीं। जिसके बाद दोनों ने जल्द ही घर पहुंचकर बात करने की बात अपने परिचित से कही थी। लेकिन, उसके बाद उनका फोन नहीं लगा।
विज्ञापन
Bulandshahr News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र से गुजर रही वलीपुरा गंग नहर में बुधवार देर रात करीब दस बजे एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में कार में सवार नगर के मोहल्ला आनंद विहार निवासी युवक अनिरुद्ध और उसका साथी अर्पित लापता हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। दोनों युवकों की तलाश के दौरान एनडीआरएफ को एक अज्ञात शव मिला। वलीपुरा गंगनहर से करीब एक किलोमीटर दूर शव मिला है। शव को नहर से बाहर निकाला जा रहा है। शव कई दिन पुराना दिख रहा है।

विज्ञापन


अनिरुद्ध और अर्पित बुधवार शाम को घर से किसी प्रॉपर्टी का सौदा करने के लिए निकले थे। रात करीब नौ बजे उनकी मोहल्ला निवासी अपने एक परिचित से फोन पर बातचीत भी हुईं थीं। जिसके बाद दोनों ने जल्द ही घर पहुंचकर बात करने की बात अपने परिचित से कही थी। लेकिन, उसके बाद उनका फोन नहीं लगा। रात करीब 11 बजे परिजनों को उनकी कार नहर में गिरने की सूचना मिली। जिसके बाद परिजन और मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे। देर रात करीब 12 बजे कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। लेकिन, कार में दोनों में से कोई युवक नहीं मिला। जिसके बाद दोनों युवकों के गंगनहर में डूबने की आशंका जताई जा रही है। 

सूचना मिलने पर डीएम, एडीएम फाइनेंस, एएसपी नगर समेत नगर और देहात कोतवाली की पुलिस टीम पहुंचीं। युवकों के लापता होने के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन और मोहल्लेवासी देर रात तक दुर्घटनास्थल पर डटे रहे। वहीं, एडीएम फाइनेंस ने बताया कि एनडीआरएफ को सूचित कर दिया गया है। सुबह तक टीम पहुंच जाएगी जिसके बाद युवकों की नहर में तलाश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें