फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छतारी। चौढेरा गांव के पास खारजा नहर में शुक्रवार शाम को अनियंत्रित कार नहर में गिर गई। इसमें कार चालक घायल हो गया, जिसको राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। रात को अस्पताल में उपचार के बाद चालक घर चला गया।
विज्ञापन



चौढेरा गांव निवासी चेतन खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं चैतन्य बताया कि शुक्रवार को वह अलीगढ़ में अपनी ससुराल गए थे। शाम को वहां से वापस लौट रहे थे। करीब सात बजे वह गांव के नजदीक खारजा नहर पर पहुंचे तभी उनकी कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होकर कर नहर में जा गिरी गनीमत रही थी कि वह पानी में अंदर नहीं डूबे।

वहां से गुजर रहे रहागीरों ने किसी तरह चेतन को कार से बाहर निकाला, जिसके बाद ट्रैक्टर की मदद से कर को भी बाहर निकाला गया। राहगीरों ने घायल चेतन को अस्पताल पहुंचाया। चेतन के एक हाथ मे हलकी से चोट आई है। रात को उपचार के बाद वह अपने घर आ गए। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। घायल चेतन भी अपने घर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें