संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा। क्षेत्र के मोहल्ला ख्वेशज्ञान निवासी मोहम्मद कसीम ने बताया कि वह सोमवार को अपने परिवार के साथ छतारी में निजी कार्य से जा रहे थे। जब वो झमका बाईपास के पास पहुंचे तो दो युवक बाइक को बीच सड़क पर लेकर खड़े थे।
कसीम कार की रफ्तार कम करके वहां से जाने लगे। तभी बाइक सवार एक युवक ने उनकी कार का दरवाजा खोल दिया। जब उन्होंने सड़क किनारे कार खड़ी कर आरोपी से दरवाजा खोलने का कारण पूछा तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। कुछ देर बाद उसका दूसरा साथी भी मौके पर आ गया। इस पर दोनों ने युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित ने बचाव के लिए शोर मचाया तो आरोपी कार का शीशा तोड़कर वहां से भाग गए। मोहम्मद कसीम ने बुधवार को कोतवाली में मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामला आपसी विवाद का बता रही है।