फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से मिले पिस्टल और कांग्रेस के झंडे-बैनर

Wed, 11 Jan 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
स्टेटिक टीम व उड़न दस्ते ने सोमवार देर शाम भीमपुर दोराहे पर अलीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही कार से चेकिंग में एक लाइसेंसी पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने इस दौरान प्रचार सामग्री और कांग्रेस पार्टी के चार बैनर भी बरामद किए है। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

उड़न दस्ते के प्रभारी चेतन कुमार गौड़ ने दौलतपुर चौकी में इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

धर्मेंद्र पुत्र रनवीर सिंह निवासी गांव खजुरी गंदागंज थाना उचाहार राय बरेली, धर्मवीर चौधरी पुत्र हरवंश चौधरी गांव बेनो थाना टप्पल अलीगढ़ तथा मोहन चंद्र पुत्र सतवीर निवासी गांव बीचपुरी थाना टप्पल जिला अलीगढ़ के खिलाफ आचार संहिता के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


दौलतपुर चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह बालियान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को जमानत ले ली गई है। प्रशासन ने आचार संहिता का उल्लघंन करने वालों और बिना अनुमति के प्रचार सामग्री एकत्रित करने वालों की कड़ी निगरानी शुरू कर दी है।


एसडीएम ने किए चालान, वाहन सीज
स्याना। चुनावी प्रक्रिया शुरू होने पर स्याना की चिंगरावठी पुलिस चौकी पर एसडीएम हिमांशु कुमार गुप्ता ने चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 11 वाहनों का चालान करके दो गाड़ियां सीज की गईं। एसडीएम ने काली फिल्म लगी कारों से मौके पर ही फिल्में भी उतरवाईं व हूटर भी उतरवाकर चालान किया।

हूटर बजाने पर तीन युवकों का चालान
सिकंदराबाद। शराब के नशे में कार सवार युवकों के हुटर बजाने पर पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया। वहीं युवकों की कार सहित दो कारों को सीज किया गया। स्टेटिक टीम के एसआई अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार शाम प्रवीन, रोहित निवासी बरसात थाना कासना, मनोज निवासी बिलासपुर को कार का हुटर बजाने पर हिरासत में ले लिया।

बताया कि तीनों की शराब के नशे में थे। कार सीज करने के साथ ही तीनों का चालान किया गया। वहीं कोतवाल जितेंद्र कुमार ने काली फिल्म लगी पाए जाने पर गाड़ी को सीज कर दिया।

चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी की जा रही है। बिना अनुमति प्रचार वाहन और अन्य चुनाव संबंधी सामग्री पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - आन्जनेय कुमार सिंह, डीएम, बुलंदशहर

गाड़ी से पकड़ी प्रचार सामग्री, दो पर एनसीआर
 नगर में बिना अनुमति के प्रचार सामग्री से भरी एक कार को उड़नदस्ता टीम ने सुबह साढ़े छह बजे चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। गाड़ी चालक बसपा प्रत्याशी का नाम छपी हुई प्रचार सामग्री ले जा रहा था। पुलिस ने उड़नदस्ता प्रभारी की तहरीर पर बसपा प्रत्याशी और गाड़ी चालक के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।

उड़न दस्ता प्रभारी राजाराम मथुरिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह एसआई विकास अग्निहोत्री मामन चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक कार आई। कार चालक ने अपना नाम विनोद कुमार निवासी अतरौली जिला अलीगढ़ बताया।

गाड़ी में चुनाव प्रचार सामग्री, जिसमें वितरण के लिए पांच नग क्रिकेट किट बैग थे। प्रत्येक बैग पर मुकुल उपाध्याय पूर्व विधायक इगलास एवं सदस्य विधान परिषद , प्रभारी/प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र शिकारपुर बसपा छपा हुआ था।

इसके अलावा पंपलेट जो पर कार्यक्रम जनसभा व अभिनंदन समारोह स्थल गांव पंड्रावल और गांव मेवाती आदि लिखा हुआ था। इस चुनाव सामग्री के संबंध में अनुमति पत्र मांगा तो विनोद कुमार दिखाने में असमर्थ रहा। इसके बाद सामग्री को कब्जे में लेकर एक बोरे में सील कर दिया और कार को भी सीज कर दिया।
विज्ञापन


शिकारपुर बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय का कहना है कि पुलिस द्वारा पकड़ी गई प्रचार सामग्री से उनका कोई लेना-देना नहीं है। हो सकता है कि विरोधियों ने मेरे खिलाफ षड़यंत्र रचा हो। उधर, नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि बसपा प्रत्याशी  और गाड़ी चालक विनोद कुमार के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें