मिट्ठेपुर चौकी प्रभारी कुंवर सिंह ने बताया कि ग्राम मिठ्ठेपुर चौकी के निकट हाईवे पर एक निशान कंपनी की रेडी-गो कार से गाड़ी मालिक रिजवान अकेले अपने घर थाना किठौर जनपद मेरठ जा रहे थे तभी रास्ते में अचानक शार्ट सर्किट होने की वजह से कार में आग लग गई। जिससे उन्होंने बेमुश्किल कूद पर अपनी जान बचाई।
कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वह कार में अकेले थे और स्वयं गाड़ी चला रहे थे। उनकी कार में अचानक स्पार्किंग हुई, जिसके बाद आग तेजी से फैलती चली गई। मिठ्ठेपुर चौकी इंचार्ज कुंवर सिंह और उनकी टीम ने तत्काल रिजवान को जलती कार से बाहर निकाला। दमकल की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया जा सका।
गुलावठी कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार चालक पूरी तरह सुरक्षित है। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।