फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जंग ए मैदान बना दावत ए वलीमा, 20 से 30 लोगों का मेहमानों पर जानलेवा हमला; नौ घायल और 14 नामजद पर FIR

Wed, 15 Apr 2026 08:48 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के एक गांव में वलीमे के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने मेहमानों पर हमला कर दिया। हमला सरिया, लाठी-डंडे और नल की हत्थी से किया गया। हमले में नौ लोग घायल हुए हैं। सभी मेहमान दनकौर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
वलीमे में लाठी-सरिया से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव काजमपुर देवली में वलीमे के दौरान आरोपियों ने मेहमानों पर हमला कर दिया। पुरानी रंजिश और आपसी कहासुनी को लेकर हुए इस हमले में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 14 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर के दनकौर थाना क्षेत्र के गांव दौला रजपुरा निवासी मुकर्रम अली 14 अप्रैल को अपने रिश्तेदार मुकीम के यहां आयोजित वलीमे में शिरकत करने आए थे।

आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान गांव के ही साजिद, दिलशाद, राजा, राशिद, कासिफ, इरफान, सुलेमान, फहाद, फैसल, शहजाद, अबुजर, गुलफाम, सावेज समेत करीब 25-30 हमलावरों ने एक राय होकर मेहमानों को घेर लिया।

हमलावरों ने सरिया, नल की हत्थी और लाठी-डंडों से अचानक प्रहार शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों के पास तमंचे भी थे, इससे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

इस हमले में मेहमान पक्ष के फैजान, सखावत, नवाजिश, सैफ, इमरान, महबूब, दानिश, शुहेब और गुफरान को गंभीर चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

सीओ प्रखर पाण्डेय ने बताया कि काजमपुर देवली में मेहमानों के साथ मारपीट की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। 14 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें