फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में भिड़े बंदी-पुलिस

Wed, 22 Jun 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
बुधवार को कचहरी परिसर में हंगामा करते कैदियों को शांत कराते पुलिसकर्मी। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में बुधवार को गाजियाबाद से पेशी पर आए बदमाशों ने बंदीरक्षकों के साथ धक्का-मुक्की कर दी। इससे न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। एसएसपी की पर्सनल एस्कॉर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। बदमाशों की धमकी से डरे बंदी रक्षक शिकायत की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
विज्ञापन


थाना सलेमपुर क्षेत्र का शातिर अपराधी मनोज सलेमपुरिया इन दिनों गाजियाबाद की जेल में बंद है। मनोज पर विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती आदि के दर्जनों मामले दर्ज हैं। बुधवार को गाजियाबाद की डासना जेल से पुलिस मनोज और जयकुमार नामक बदमाशों को बुलंदशहर जिला न्यायालय में पेशी पर लाई थी।

दोनों बदमाशों की पेशी के बाद जब उन्हें बंदी रक्षक वाहन में बैठाने लगे तो इसी बीच बदमाशों के परिजन वहां पहुंच गए। परिजनों ने कोर्ट परिसर में ही उन्हें कपड़े व अन्य सामान देने की कोशिश की तो एक बंदी रक्षक ने मना कर दिया। इस पर दोनों बदमाशों ने बंदी रक्षकों के साथ गाली-गलौच करते हुए धक्का देकर वाहन से नीचे कूदने की कोशिश की।
विज्ञापन


बदमाश और पुलिसकर्मियो के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की चलती रही। इससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एसएसपी की एस्कॉर्ट मौके पर पहुंची और मामले को शंात कराया। बंदी रक्षकों से पुलिस ने शिकायत कराने की बात कही, लेकिन वह डरे-सहमे गाजियाबाद को रवाना हो गए।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी बंदी रक्षकों और कैदियों के बीच कोर्ट परिसर मे ही धक्का-मुक्की हुई। एसएसपी वैभवकृष्ण का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तत्काल एस्कॉर्ट टीम मौके पर भेजी गई। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें