फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह के पहले ही दिन कप्तान लेट, जाम लगा

Thu, 03 Nov 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
यातायात माह रैली का उद्घाटन करतीं एसएसपी सोनिया सिंह। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
त्योहारों के चलते तीन दिन बाद शुरू हुए यातायात माह के पहले दिन लोगों को कप्तान की देरी के चलते जाम के झाम से जूझना पड़ा। रैली में शामिल हुए स्कूली बच्चों को डेढ़ घंटे तक कप्तान सोनिया सिंह ने इंतजार करवाया।
विज्ञापन


इसके चलते स्याना अड्डा से लेकर कालाआम और भूड़ चौराहे तक जाम लगा रहा। निर्धारित समय से करीब आधे घंटे बाद पहुंचीं एसएसपी ने कालाआम पर फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरुकता रैली का शुभारंभ किया।
  बता दें कि त्योहारों के चलते तीन नवंबर को यातायात माह का शुरू हुआ। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे यातायात जागरुकता रैली निकालने के लिए ऑल सेंट्स, संतोष इंटरनेशनल, रैनेसा, केंद्रीय विद्यालय, आजाद पब्लिक स्कूल, मुस्लिम इंटर कॉलेज व विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के छात्र/छात्राएं एकत्र हुईं।
विज्ञापन


एसएसपी सोनिया सिंह के आने के इंतजार में पुलिसकर्मियों ने स्याना अड्डे से लेकर कालाआम चौराहे और भूड़ चौराहे से लेकर कालाआम चौराहे तक वाहनों को रोक रोककर भेजने का नया तरीका निकाला। इसके चलते कालाआम पर लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। कुछ लोग वाहनों को रोकने में लगे पुलिसकर्मियों से भिड़ गए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों से रोके जाने का कारण पूछा तो पता चला कि एसएसपी आने वाली हैं। अपने निर्धारित समय से करीब आधे घंटे बाद पहुंची एसएसपी सोनिया सिंह ने फीता काटकर यातायात माह का शुभारंभ किया व हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरुकता रैली का शुभारंभ किया।

एसएसपी ने मौजूद विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं व मौजूद लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया और हेलमेट व सीट बेल्ट का वाहन चलाते समय प्रयोग करने पर अधिक जोर दिया।

उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है, जैसे वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाएं, शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। रैली कालाआम चौराहे से होते हुए मोतीबाग, डिप्टीगंज, अंसारी रोड होते हुए कालाआम चौराहे पर आकर समाप्त हुई।

इस मौके पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एसपी देहात जगदीश शर्मा, एसपी क्राइम अरविंद कुमार पांडेय, सीओ सिटी धर्मेंद्र यादव, आरआई रेडियो शाहनवाज हुसैन और टीएसआई कुलवीर सिंह राणा मौजूद रहे।

मुझे कार्यक्रम की जानकारी देरी से दी गई। जैसे ही जानकारी मिली मैं तत्काल पहुंच गई थी। इससे किसी को भी परेशानी नहीं हुई। - सोनिया सिंह, एसएसपी, बुलंदशहर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें