फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लगेंगे कैंप 24 को

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को तहसील परिसर में बीएलओ की बैठक लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत मतदाता सूची में छूटे हुए नाम जोड़ने के लिए 24 अक्तूबर को सभी बूथों पर कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कैंप सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेंगे। इस दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे। एसडीएम ने कहा कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हैं, वह नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरें।
वहीं, मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 भरा जाएगा। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे और अभियान के दौरान लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें