बुलंदशहर। टीडी व डीपीटी टीकाकरण से वंचित चल रहे बच्चों को टीका लगाने के लिए 20 अप्रैल से अभियान शुरू होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेंद्र बंसल ने बताया कि प्रदेश में डिप्थीरिया के बढ़ते केसों को लेकर प्रमुख सचिव ने टीडी व डीपीटी टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान सभी स्कूलों में डीपीटी-2 बूस्टर पांच से छह वर्ष के बच्चों को, टीडी-10 10 आयु वर्ष के बच्चों को, टीडी-16 16 आयु वर्ष के बच्चों को लगाया जाएगा। टीका न लगवाने पर बच्चों में डिप्थीरिया एवं गलघोंटू बीमारी की आशंका रहती है। इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएं।