खुर्जा जंक्शन। अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस बुधवार को चार घंटे देरी से आई। वहीं पुरानी दिल्ली से टूंडला जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन दो घंटे, मालदा से चलकर बठिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटा, सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटा, कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटा देरी से आई।