फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रोडवेज कर्मियों की स्वास्थ्य जांच के लिए लगेगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कार्यरत रोडवेज कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 22 से 25 दिसंबर तक चिकित्सा शिविर लगाएगा। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि शनिवार को शासन से वीडियो क्रान्फ्रेंसिंग में शिविर लगाने के निर्देश मिले हैं। नगर के रोडवेज अड्डे पर विभागीय कर्मी को भेजकर रोडवेज कर्मियों की संख्या पूछी गई। रोडवेज कर्मी लगातार बस संचालन में लगे रहते हैं। इन सभी पर बस में सवार यात्रियों की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी होती है। सुरक्षित सफर कराने के लिए 22 दिसंबर को रोडवेज कर्मियों की जांच के लिए बुलंदशहर, खुर्जा व सिकंदराबाद बस अड्डे पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इसमें रोडवेज कर्मियों की एचआईवी, हेपेटाइटिस, नेत्र और सामान्य जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें