फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कैडेट्स को दिया पेड़ पर चढ़ने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। एससीए मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 36 यूपी बटालियन एनसीसी बुलंदशहर के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी शिविर में शुक्रवार को एनसीसी कैडेट्स को बाधा दौड़ व रस्सी के सहारे पेड़ पर चढ़ने व उतरने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर 36 यूपी बटालियन एनसीसी के कर्नल नीरज त्रिवेदी ने कहा कि शिविर में दिए जा रहे प्रशिक्षण कैडेट्स के लिए लाभप्रद रहेंगे। शिविर में सिविल हॉस्पिटल बुलंदशहर के डॉ. रमित सिंह ने कैडेट्स को विभिन्न बीमारियों के बारे में जागरूक किया। डॉ. रमित ने कैडेट्स को एचआईवी व लू से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि कैडेट्स रक्तदान अवश्य करें। रक्तदान करने से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। शिविर में सूबेदार मेज तम्मार बहादुर गुरूंग, नायब सूबेदार अरूण कुमार, विद्यालय के चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल, निदेशक मयंक अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें