फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म: पीड़िता ने जहर खाकर दी जान, दरिंदों ने वायरल कर दिया था वीडियो

Mon, 18 Aug 2025 06:06 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिवार ने नाबालिग का अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे जांच में देरी हो सकती है।
विज्ञापन
अस्पताल में पीड़िता की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के आहार गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 14 अगस्त को एक नाबालिग ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद 16 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के परिवार ने गांव के तीन दबंगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि 9 अगस्त को इन आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया और घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया।

विज्ञापन

एफआईआर में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता इस घटना से आहत होकर आत्महत्या के लिए मजबूर हुई। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो वायरल कर दिया, जिससे नाबालिग की मानसिक स्थिति और खराब हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर आहार थाने में तीन दबंगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिवार ने नाबालिग का अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे जांच में देरी हो सकती है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और समाज में गहरी चिंता पैदा कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें