फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव : सदर सीट पर आज से शुरू हो जाएंगे नामांकन

विज्ञापन
सदर तहसील में उपचुनाव के नामांकन को लेकर लगाई जा रही बेरिकेटिंग। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
उपचुनाव : सदर सीट पर आज से शुरू हो जाएंगे नामांकन
विज्ञापन

बुलंदशहर। सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। शुक्रवार से अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन आदि की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन तहसील परिसर स्थित एसडीएम न्यायालय में होंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। नामांकन की प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से गाइडलाइन भी जारी की जा चुकी है।
भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन के बाद सदर सीट खाली हो गई थी। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सदर सीट पर तीन नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए नौ अक्तूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को सदर तहसील में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते इस बार व्यवस्थाओं में थोड़ा परिवर्तन किया गया है। पूर्व में प्रत्याशी के साथ जहां पांच लोग नामांकन के लिए जा सकते थे वहीं इस बार केवल प्रत्याशी के साथ दो लोग यानी कुल तीन लोग ही नामांकन के लिए जा सकेंगे। इसमें भी कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। मसलन सैनिटाइजेशन और मास्क जरूरी होगा। इसके अलावा नामांकन के लिए प्रत्याशी को केवल दो वाहनों को ले जाने की अनुमति होगी। वाहनों को नामांकन स्थल से 100 मीटर की दूरी पर रोकना होगा। नामांकन स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा। नामांकन की तमाम प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगी। तहसील परिसर और परिसर के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
उपचुनाव का कार्यक्रम
अधिसूचना 9 अक्तूबर 2020
नामांकन की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर 2020
नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्तूबर 2020
नाम वापसी 19 अक्तूबर 2020
मतदान 3 नवंबर 2020
मतगणना 10 नवंबर 2020
पहली बार ऑनलाइन नामांकन भी कर सकेंगे प्रत्याशी
बुलंदशहर। कोविड-19 का असर आम जीवन के साथ-साथ अब उपचुनाव में भी दिखाई देगा। कोविड-19 के चलते निर्वाचन आयोग ने भी नामांकन से लेकर मतगणना तक सभी व्यवस्थाओं में परिवर्तन किए हैं। इस बार निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों को ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा प्रदान की है। प्रत्याशी ऑनलाइन ही चालान जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन नामांकन पत्र भरने के बाद प्रत्याशी को नामांकन का प्रिंट निकालना होगा और उसकी हार्ड कॉपी रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पेश करनी होगी। इस व्यवस्था से प्रत्याशियों को काफी सहूलियत मिलेगी। प्रत्याशियों को तहसील तक नहीं जाना होगा। घर बैठे ही तमाम प्रक्रियाएं पूरी की जा सकेंगी।
तहसील परिसर में हुई बैरिकेडिंग
उपचुनाव को लेकर तहसील परिसर में तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में बैरिकेडिंग आदि समेत अन्य तैयारियों को पूरा किया गया। इस दौरान श्रमिक वहां बल्ली आदि की सहायता से बैरिकेडिंग करते नजर आए। आरओ/एसडीएम सदर आशीष कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोविड-19 के चलते नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ दो लोगों को आने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नौ अक्तूबर को उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। नामांकन आदि की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उपचुनाव की समस्त प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
रविंद्र कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें