फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपुर के गिरौरा गांव में बीएलओ से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर के गिरौरा गांव में बीएलओ से मारपीट
विज्ञापन

खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव गिरौरा में सोमवार की शाम फर्जी वोट ना बनाने पर दबंगों ने बीएलओ के साथ मारपीट की। घटना में बीएलओ के सिर में गंभीर चोट आई है। बीएलओ ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक धर्मेंद्र कुमार व शिक्षामित्र अनिल कुमार क्षेत्र के गांव गिरौरा मेंबीएलओ के रूप में ड्यूटी पर थे। सोमवार की शाम दोनों बीएलओ नवीन मतदाता बनाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी इरशाद व सद्दाम ने अपने मामा का फर्जी वोट बनाने को लेकर दबाव डाला। फर्जी वोट न बनाने पर दोनों ने बीएलओ के साथ मारपीट की। घटना में दोनों बीएलओ के गंभीर चोटें आई हैं। बीएलओ ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी दबंगों के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि बीएलओ की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें