फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दिवाली व छठ पूजा के लिए आज से शुरू होगा बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिवाली व छठ पूजा पर लोगों को समय से घर पहुंचाने के लिए मंगलवार से उप्र परिवहन निगम की अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। बुलंदशहर डिपो से विभिन्न रूटों पर संचालन करने के लिए सभी बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। 10 नवंबर तक डिपो के सभी चालकों-परिचालकों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि दिवाली त्योहार व छठ पूजा को लेकर 29 अक्तूबर से 10 नवंबर तक लगातार बसों का संचालन होगा। डिपो से सर्वाधिक बसों का संचालन दिल्ली रूट पर किया जाएगा। इस अवधि में डिपो पर तैनात सभी नियमित एवं संविदा कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। जिससे यात्रियों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें