फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पांच अगस्त से दिल्ली रूट पर बढ़ जाएंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आने से पूर्व उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली है। पांच अगस्त से दिल्ली रूट पर संचालित सभी बसों के फेरे बढ़ जाएंगे। एआरएम का कहना है कि जरूरत पड़ने पर अन्य रूटों पर भी बसों का संचालन कराया जाएगा। नियमित ड्यूटी करने वालों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन

इस बार रक्षाबंधन का त्योहार नौ अगस्त को मनाया जाएगा। यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए उप्र परिवहन निगम ने 10 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करने की योजना बनाई है।
साथ ही सर्वाधिक यात्री के दिल्ली रूट से आने पर बसों के फेरे भी बढ़ाएं जाएंगे। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि रक्षाबंधन त्योहार से पूर्व बसों का निरंतर संचालन होगा। सर्वाधिक बसें दिल्ली रूट पर संचालित की जाएगी। इसके लिए सभी बसों के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें