फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाया मुरादाबाद-रामनगर बस सेवा शुरू

Thu, 19 May 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर से रामनगर के लिए रोडवेज की बस सेवा शुरू हो गई है। इसके लिए लंबे समय से यात्री मांग कर रहे थे। एआरएम ने इस मार्ग का सर्वे करवा कर बस सेवा शुरू करवा दी है।   यह खुर्जा से सुबह 6.30 बजे चलेगी और 7.30 बजे बुलंदशहर से रवाना होगी। यह बस स्याना, गढ़, गजरौला, मुरादाबाद, कांशीपुर से होते हुए रामनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन


रामनगर से बस शाम को बुलंदशहर के लिए रवाना होगी। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि  बुलंदशहर डिपो से फारुखाबाद जिले के कायमगंज के लिए भी बस सेवा शुरू हो गई है। यह बस सुबह जहांगीराबाद से बुलंदशहर होते हुए कायमगंज रवाना होगी।

फिलहाल बस का ट्रायल चल रहा है। आय ठीक होने पर इसे नियमित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुलंदशहर डिपो को उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम से चार और नई बसें प्राप्त हो गई हैं। इनमें दो लोहिया और दो बसें सामान्य शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही डिपो में अब रोडवेज की बसों की संख्या 76 हो गई है। 28 अनुबंधित बसें हैं। दो नई सामान्य बसों में एक को रामनगर और दूसरी को कायमगंज के लिए चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें