फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी बस,15 यात्री घायल

Wed, 10 Feb 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला, गुलावठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ-बंदायू स्टेट हाईवे-235 पर चिड़ावक गांव के निकट बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे बुलंदशहर से मेरठ जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


जिससे 15 यात्री घायल हो गए। लोगों ने बताया कि कोहरे में अचानक सामने से ट्रक आने पर चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे हादसा हुआ।

वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिनमें दो घायलों को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।   

जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस बुलंदशहर से मेरठ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चिड़ावक गांव के निकट स्टेट हाईवे पर कोहरे से सामने से आ रहे ट्रक को चालक नहीं देख पाया। ट्रक को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर एक खाई में गिर गई।
विज्ञापन


बस में सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए। बस की सीटें एवं शीशे भी चकनाचूर हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

घायल यात्रियों में सोनी (32), सलमा (35), मीना (50) निवासीगण बुलंदशहर, अंसार (30) पुत्र अहमद हसन, शादाब (14), इमामउद्दीन (15) निवासीगण ग्राम ऐतमाद सराय, अफसाना (39) निवासी जोनपुर, अंजू (11) निवासी ग्राम पीरबियवानी शामिल हैं।

चिकित्सकों ने अंसार एवं इमामउद्दीन को हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जो मौके से ही अन्य वाहनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन


वहीं, एसआई जयप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में किसी ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें