फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्वामी जी के विचार आज भी हैं प्रासंगिक

विज्ञापन
खुर्जा के जेएएस इंटर कॉलेज में युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद के चीत्र पर माल्यार्पण करते - फोटो : KHURJA
विज्ञापन
स्वामी जी के विचार आज भी प्रासंगिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। स्वामी विवेकानंद की जयंती जिले भर में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षण संस्थानों से लेकर जिले में जगह-जगह खेलकूद आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
आईपी कॉलेज द्वितीय परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. टीएन मिश्रा, डॉ. प्रमोद कुमार राजपूत, डॉ. एचएस भाटी और डॉ. अनीता रानी गुप्ता समेत कॉलेज का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे। एसबीएमटी में स्वामी विवेकानंद की जयंती के साथ संतोष ग्रुप के संस्थापक डा. एसके गर्ग का जन्मदिवस पर आरोग्य शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. रवि शर्मा, चेयरमैन प्रशांत गर्ग, प्राचार्य डा. सौरभ कुमार शर्मा और गर्ग हॉस्पिटल के प्रबंधक आशीष चौधरी समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में भी जयंती मनाई गई आवास विकास स्थित गीता बंसल के आवास पर भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। इस दौरान सेवाभारती के प्रांतीय संरक्षक सतीश उपाध्याय , डॉ. ममता यादव, संजय गर्ग ,भगवत स्वरूप , कृष्ण गोपाल ,कमलेश सोलंकी ,उषा शर्मा, शोभा, प्रेरण अनिता रावत, मिथिलेश सोलंकी, सुषमा सक्सेना, अशोक शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व छात्र परिषद के तत्वावधान में युवा दिवस का आयोजन किया गया। आचार्य कैलाश चंद्र चौबे, आचार्य तेजवीर सिंह, पूर्व छात्र शत्रुघन, राजेश कुमार शर्मा, सुधांशु गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, हर्ष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खानपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी चमन गुप्ता आदि मौजूद रहे। गांधी बाल निकेतन, स्वामी सत्यानंद इंटर कॉलेज, मातृशक्ति विद्या मंदिर में भी स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में चंद्रपाल सिंह, दिनेश कुमार, पंकज सिंह, कृष्णपाल सिंह, सीमा सिंह सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। स्याना के पब्लिक इंटर कालेज मैदान पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 1600 मीटर दौड़ में सौरभ ने बाजी मारी व 3000 मीटर दौड़ में आरपी लोधी विजयी हुए। संदीप, प्रदीप श्रोत्रिय, पवन, अनुराग नागर, गौरव यादव व कपिल सेठी आदि रहे। वही ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख पति संजीव चौहान व बीडीओ सहेंद्र कुमार ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक प्रमुख के पति संजीव चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें