सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महावीर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन की तलाश कर रही है।