फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा व्यापारियों के प्रदर्शन से हाईवे जाम

Mon, 14 Mar 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
JAAM - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वेलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने और पेन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सर्राफ व्यापारियों ने सोमवार को दनकौर तिराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से हाईवे पर जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं खुर्जा और बुगरासी में भी सर्राफ व्यापारियों ने विरोध जताया। शिकारपुर में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर वित्त मंत्री की शवयात्रा निकाली।
विज्ञापन



सिकंदराबाद मेें सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे नगर और क्षेत्र के सैकड़ों सर्राफ व्यापारी दनकौर तिराहे पर पहुंचे। व्यापारियों के प्रदर्शन के कारण हाईवे पर जाम लग गया। सर्राफ एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे। करीब आधा घंटे बाद एसडीएम ने ब्लॉक पर पहुंचकर व्यापारियों का ज्ञापन लिया। व्यापारियों के रोड से हटने के बाद ही यातायात सुचारू हुआ। अध्यक्षता नंद गोपाल वर्मा और संचालन कौशल वर्मा ने किया।

प्रदर्शन में गांधी लाल वर्मा, भूपेंद्र कौशल, अनिल वर्मा, प्रदीप गोयल,सुमित वर्मा, अवधेश गोयल, हरी किशन वर्मा, बाल किशन वर्मा, संदीप सर्राफ, सोनू वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, बुगरासी में संयुक्त सर्राफा स्वर्णकार ऐसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने बैठक की। अध्यक्षता करते हुए अनिल कुमार सिंघल सर्राफ ने कहा कि सर्राफा एवं स्वर्णकार समाज हमेशा से ही जनसंघ एवं भाजपा के लिए बंधुआ मजदूर की भांति काम करता रहा है।
विज्ञापन


पूर्व में कांग्रेस की सरकार ने भी काले कानून को थोपने का प्रयास किया था, लेकिन इसका विरोध कर लागू नहीं होने दिया गया। आगामी चुनाव में वे भाजपा का विरोध करेंगे। प्रदर्शन में राजेंद्र अग्रवाल, सचिन बंसल, रवि बंसल, दुष्यंत वर्मा, भगवतस्वरूप वर्मा, जमाल अख्तर आदि रहे। उधर, बुगरासी और स्याना के सर्राफा व्यापारियों ने दुकानें बंदकर जुलूस निकाला। वहां पर बुद्धप्रकाश वर्मा, ललित वर्मा, सुभाष वर्मा, राकेश वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, संजू वर्मा, कुंजबिहारी वर्मा, नरेश सोनी, राजेश सोनी आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें