सोशल मीडिया पर शुक्रवार का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पांच-छह युवक खेतों के बीचों-बीच दो युवकों को पीट रहे हैं। 47 सेकंड की वीडियो में पीड़ित एक युवक बार-बार माफ करने और छोड़ने की गुहार भी लगा रहा है।
सोशल मीडिया पर दो युवकों को ईंट व डंडे से बेरहमी से पीटने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पीड़ित युवक आरोपियों से छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं। मगर आरोपी उनको जमीन पर गिरने के बाद भी पीट रहे हैं। वहीं, पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर शुक्रवार का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पांच-छह युवक खेतों के बीचों-बीच दो युवकों को पीट रहे हैं। 47 सेकंड की वीडियो में पीड़ित एक युवक बार-बार माफ करने और छोड़ने की गुहार भी लगा रहा है। पीड़ित लहूलुहान हो गया और जमीन पर गिर गया, फिर भी आरोपी उसको डंडे से बेरहमी से पीट रहे हैं।
यह वीडियो जंक्शन क्षेत्र के गांव मैना कलंगदरगढ़ी का बताया जा रहा है, जहां मामले की तहरीर पुलिस के पास पहले ही आ गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस गंभीर हो सकी। वहीं, प्रशिक्षु सीओ प्रखर पांडेय का कहना है कि इसमें करन और हरिओम की ओर से मारपीट की शिकायत दी गई थी। इसी के आधार पर आठ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। घायल युवकों का मेडिकल करा घर भेज दिया गया है।