फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। नगर पंचायत कार्यालय के सामने दो नगर पालिका कर्मियों पर एक किशोरी के साथ पहले छेड़छाड़ करने और फिर उसे अपहरण कर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगा है। पीड़िता ने विरोध कर एक आरोपी को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पीड़िता ने दो कर्मियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। इसको लेकर मौके पर काफी हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी बुधवार को किराना की दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। जैसे ही वह नगर पंचायत कार्यालय के सामने पहुंची तो वहां खड़े नपा में तैनात दो कर्मियों ने उसे जबरन रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। साथ ही आरोपियों ने पीड़िता का अपहरण करने और दुष्कर्म कोशिश करने की भी कोशिश की। किशोरी ने घटना का विरोध करते हुए एक आरोपी को कई थप्पड़ मार दिए। इस दौरान मौके पर हंगामा हो गया। आरोपियों ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घटना की सूचना पर परिजनों में रोष फैल गया। पीड़िता ने चेयरमैन समेत नपा कर्मियों को घटना की जानकारी दी। लेकिन, किसी ने पीड़िता की नहीं सुनी। देर रात पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी और भाजपा के मंडल अध्यक्ष गिरीश लोधी पीड़िता को लेकर औरंगाबाद थाने पर पहुंचे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले दो माह से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे, साथ ही अश्लील फब्तियां कस रहे थे। आरोपियों से परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को बुधवार को पूरे मामले से अवगत कराया। उधर, चेयरमैन के पिता अब्दुल्ला कुरैशी एक आरोपी को लेकर थाने पर पहुंचे। देर रात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन




पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी खालिद और हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- ऋजुल, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें