फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पिता से मारपीट की शिकायत पर दबंगों ने युवती से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली के एक गांव में वृद्ध से मारपीट के मामले में शिकायत करने पर एक युवती के साथ दबंगों ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने एसएसपी को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात की सहकारी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि गांव निवासी दो आरोपियों ने उनके 75 वर्षीय पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी। इसके संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई।
आरोप है कि शिकायत करने से खफा होकर आरोपियों ने घर में खींचकर उनके साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें बचाया। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें