फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छेड़खानी में फंसाने की धमकी दे ठगे दस हजार व सोने की अंगूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद/चोला। नौकरी लगवाने के नाम पर युवक को घर बुला, छेड़खानी के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देते हुए दस हजार रुपये, सोने की अंगूठी की ठगी कर ली गई। इतना ही आरोपियों ने पीड़ित से कोरे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए। अब आरोपी पीड़ित से पांच लाख की मांग कर रहे हैं। झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चोला क्षेत्र के गांव दाऊदपुर, हाल आनंद विहार बुलंदशहर निवासी अरविंद सिंह ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर अरविंद सोलंकी के नाम से उसकी आईडी है। इसके माध्यम से निम्मी चौधरी नामक महिला से उसकी जान पहचान हुई। महिला ने आगरा की एक बड़ी कंपनी में उनकी नौकरी लगवाने की बात कही।
प्रमाणपत्रों के साथ बुलंदशहर के एक मोहल्ले में उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया। वहां उसे 45 वर्षीय महिला मिली। जिसने अपने आपको निम्मी चौधरी बताया। कोल्ड्रिंक का सेवन करने पर वह बेहोश हो गया। होश में आने पर महिला ने उससे पांच लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

नहीं देने पर छेड़खानी के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। फोन कर काफी लोगों को बुला लिया। सभी लोगों ने उसके साथ गालीगलौज, मारपीट करते हुए रुपये देने के लिए दबाव बनाया। दबाव में आकर उसने उक्त लोगों को दस हजार रुपये, सोने की अंगूठी दे दी। बाकी रुपयों के लिए उक्त लोगों ने कोरे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए। रुपये नहीं देने पर छेड़खानी, दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी। घटना को लेकर वह डरा, सहमा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें