फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला सराफा बाजार खाली रहे दुकानदार

Thu, 14 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
सर्राफा व्यापारियों - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में पिछले 41 दिन से हड़ताल पर चल रहे सराफा कारोबियों ने बुधवार को दुकानें खोल दी। मगर पहले दिन बाजार में रौनक कम रही और दुकानदार खाली बैठे रहे। उधर, कारोबारियों ने चेतावनी है कि यदि केंद्र सरकार ने 24 अप्रैल तक उनकी मांगें पूरी नहीं की तो दोबारा बाजार बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से आभूषणों की खरीद पर एक परसेंट एक्साइज ड्यूटी लगा दी है। इसके विरोध में सराफा कारोबारियों ने दुकान बंद कर बाजार में हड़ताल कर दी थी। 41 दिन तक जारी हड़ताल के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन और रैली के साथ बैठकों का दौर जारी रहा।

जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो मायूस होकर जनपद के कारोबारियों ने बैठक कर निर्णय लिया कि बुधवार से बाजार खोल दिया जाए। यह भी निर्णय लिया गया कि यदि 24 अप्रैल तक केंद्र सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती तो वह दोबारा हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


सराफा व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि बुधवार को बाजार खुलने के साथ कारोबारियों ने अपनी दुकान खोल दी।  पहले दिन ग्राहक कम आए, जिसके चलते रौनक कम रही। बृहस्पतिवार से बाजार में  रौनक बढ़ने की संभावना है। केंद्र सरकार यदि कोई निर्णय नहीं लेती तो 24 अप्रैल से फिर हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें