बुलंदशहर। हत्या के प्रयास के फरार आरोपी पर डीआईजी मेरठ रेंज ने 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कस्बा ककोड़ में थाना क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू पर 15 मई को सरे बाजार दिनदहाड़े जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी।
जीतू की तहरीर पर पुलिस ने अमित जाट समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अमित जाट, दो अन्य आरोपी पहले से ही कारागार में निरुद्ध थे। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आए नामों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी सोनू उर्फ प्रमोद निवासी ग्राम बाजौता, थाना टप्पल, जनपद अलीगढ़ वांछित चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब डीआईजी मेरठ रेंज ने पुरस्कार राशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया है।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी की फरारी के चलते उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। डीआईजी ने पुरस्कार राशि को बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है।