फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नन्हीं जिंदगियों को नया जीवन दे रहा केएसजीएमसी का एनआईसीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज (केएसजीएमसी) की नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) समय से पहले जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। विश्व प्रीमैच्योरिटी दिवस पर बाल रोग विभाग ने एक जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन


इस दौरान एनआईसीयू में उपचार के बाद स्वस्थ हुए 1.4 किलोग्राम वजन के एक प्रीमैच्योर शिशु को छुट्टी दी गई। उपचार के दौरान शिशु का वजन बढ़कर 1.6 किलोग्राम हो गया था। उसे सांस लेने के लिए सीपीएपी सहायता, कंगारू मदर केयर और मां के दूध से स्वास्थ्य में सुधार हुआ। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य संगीता अनेजा ने बताया कि एनआईसीयू में भर्ती कुल नवजातों में करीब 55 फीसदी बच्चे समय से पहले जन्मे या कम वजन वाले होते हैं। उचित उपचार और देखभाल से ऐसे बच्चों की जीवित रहने और सफल छुट्टी की दर 80 से 85 फीसदी तक है। ऐसे शिशुओं को ''एनआईसीयू फाइटर ग्रेजुएट'' के रूप में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में करीब 60 अभिभावकों को नवजात की देखभाल और नियमित अनुवर्ती जांच का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें हाथों की स्वच्छता, संक्रमण से बचाव, कंगारू मदर केयर, स्तनपान, परिवार की सहभागिता और नियमित चिकित्सकीय जांच की जानकारी शामिल थी। आरओपी जांच, सुनने की क्षमता और शारीरिक व मानसिक विकास की निगरानी पर भी जोर दिया गया। इस दौरान चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. नेहा ठाकुर, डॉ. ब्रजेन्द्र सिंह, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. ओपी यादव, डॉ. आकांक्षी, डॉ. वेमानंद, डॉ. मनीषा, डॉ. पारुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें