फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ग्राम निधि से निजी खातों में भेजे 13.17 लाख, पंचायत सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। देहात ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर ग्राम निधि से निजी खातों में 13.17 लाख रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित करने का आरोप है। पंचायत सचिव हरेंद्र चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने उनसे 15 दिन के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि धर्मपाल सिंह और सुधीर सिंह सहित अन्य निवासियों ने अनियमितता की शिकायत की थी। जिलाधिकारी के स्तर से मिली शिकायत के आधार पर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से भुगतान वाउचरों की जांच की गई। जांच में ग्राम निधि से निजी खातों में धनराशि हस्तांतरित होने का मामला सामने आया। नोटिस में आरोप है कि पंचायत सचिव ने अपने पद का दुरुपयोग किया। उन्होंने प्रशासक और वित्तीय प्रधान के पारिवारिक सदस्यों सहित अन्य संबंधित लोगों के खातों में भुगतान कराया। नवंबर 2023 से सितंबर 2026 के बीच 24 भुगतान किए गए हैं।
इन भुगतानों में गोशाला कैंप टेंडर, टेंट, हैंडपंप मरम्मत और सफाई कार्य शामिल हैं। कुल धनराशि 13.17 लाख रुपये बताई गई है। डीपीआरओ ने सचिव को आरोपों पर साक्ष्यों सहित जवाब देने के निर्देश दिए। निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली के तहत कार्रवाई प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें