फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल करने की मांग, किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
राजेबाबू पार्क में कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन से पहले एकत्रित हुए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैति
विज्ञापन
बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। वे गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर एकत्रित हुए थे। किसानों ने राजेबाबू पार्क में सभा के बाद जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट का गेट बंद होने पर किसान आक्रोशित हो गए। उन्होंने धरने पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद अधिकारियों को किसानों के बीच आकर ज्ञापन लेना पड़ा। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी और जिलाध्यक्ष शैलेंद्र आर्य ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के करीब 48 लाख गन्ना किसान परिवारों की आजीविका गन्ने की खेती पर निर्भर है। डीजल, खाद, कीटनाशक, सिंचाई और मजदूरी की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं हुई है। ज्ञापन में आगामी पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य (एसएपी) बढ़ाकर 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की गई। किसानों को गन्ने का भुगतान समय पर दिलाने की भी मांग उठाई गई।
आलू किसानों को कोल्ड स्टोर के किराये में सहायता योजना में शासनादेश से पहले आलू निकाल चुके किसानों को भी शामिल करने की मांग की गई। उद्यान विभाग द्वारा 3600 रुपये प्रति क्विंटल दिए जा रहे आलू के बीज का मूल्य घटाकर अधिकतम 1500 रुपये प्रति क्विंटल करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रभारी धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान, प्रदीप गौड, बिल्लू चौधरी व राधेश्याम तोमर समेत सैकड़ों किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें