फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सिकंदराबाद में गिरा छज्जा अनूपशहर में ढह गईं छतें

विज्ञापन
अनूपशहर क्षेत्र के गांव मलकपुर में मकान की गिरी छत दिखाती महिला। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
बुलंदशहर/सिकंदराबाद/अनूपशहर। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश अब मकानों और नुकसान पहुंचाने लगी है। सिकंदराबाद के मोहल्ला रामबाड़ा में बृहस्पतिवार की शाम में जीने का छज्जा गिरने से उसके ऊपर खड़े पिता, व मलबे की चपेट में आने से पुत्र घायल हो गए।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। अनूपशहर क्षेत्र में बारिश से तीन मकानों की छतें गिर गईं। गनीमत यह रही कि किसी को चोट नहीं पहुंची।
सिकंदराबाद के मोहल्ला रामवाड़ा निवासी सेवकराम ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम उनका पुत्र अरुण 28 वर्ष मकान के जीने के छज्जे पर खड़े होकर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान बारिश के कारण छज्जा अचानक गिर गया, जिससे अरुण और छज्जे के नीचे खड़ा उनका 11 साल का पुत्र निशांत मलबे में दबने से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे को लेकर घर में चीख, पुकार मच गई। मोहल्ले के लोगों ने पिता-पुत्र को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। अरुण का बुलंदशहर के निजी अस्पताल में व निशांत का दादरी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
छज्जे का मलबा कमरे के ऊपर गिरने से कमरे की दीवार भी गिर गई। हादसे के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था। पीड़ित परिजनों ने तहसील प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। एसडीएम सिकंदराबाद दिनेशचंद्र का कहना है कि मौके पर टीम को भेजकर जांच कराई गई है, नियमानुसार मदद दिलाई जाएगी।
दूसरी ओर अनूपशहर क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में भारी बारिश की वजह से तीन घरों के कमरों की छतें गिर गईं।
हालांकि, इन हादसों के दौरान कमरों में लोग मौजूद नहीं थे। पहली घटना मलकपुर गांव की है, जहां तेज बारिश के चलते शशि पत्नी संजीव मीना के मकान के एक कमरे की छत ढह गई। लेखपाल ने नुकसान का जायजा लिया है। दूसरी घटना गहना गांव की है, जहां सतेंद्र सिंह और लख्मी सिंह के कच्चे मकानों के कमरों की छतें गिर गईं।
तहसीलदार अनूपशहर संजय सिंह ने बताया कि छतें गिरने की घटनाएं संज्ञान में आई हैं। संबंधित हल्का लेखपालों की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार आगे की राहत और सहायता राशि प्रदान करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें