17 ग्राम पंचायतों ने 90 फीसदी से अधिक मतदान कर बनाया रिकॉर्ड
बुलंदशहर। कोरोना के साये में हुए पंचायत चुनाव में जिले की जनता ने बढ़-चढ़कर अपने मत का प्रयोग किया। जिसके चलते जिले में कुल मतदान का आंकड़ा 72.80 फीसद पर पहुंच गया था। मतदान के दौरान जिले की 17 ग्राम पंचायतें ऐसी थीं जहां पर 90 फीसदी या उससे अधिक मतदान हुआ है। जबकि 25 ग्राम पंचायतों में यह आंकड़ा 60 फीसदी से कम रहा है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिले में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव हुआ था। इस दौरान जिला पंचायत के 52 वार्ड के लिए 532, ग्राम प्रधान के 940 पद के लिए 5841, बीडीसी के 1315 वार्ड पर 5680 और ग्राम पंचायत सदस्य के 12147 वार्ड पर 10202 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। मतगणना पूरी होने के बाद अब जिला प्रशासन द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को जो डाटा भेजा है, उसके मुताबिक जिले में कुल 17 ग्राम पंचायतें ऐसी थीं, जहां पर 90 फीसदी या उससे अधिक तो 25 ग्राम पंचायतों में 60 फीसदी या उससे कम मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान डिबाई ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोकुलपुर खादर में 95.16 फीसदी और सबसे कम सिकंदराबाद देहात ग्राम पंचायत में मात्र 43.5 फीसदी हुआ था।
--------
इन ग्राम पंचायतों में हुआ 60 तक मतदान
60 फीसदी या उससे कम मतदान वाली ग्राम पंचायतों में लखावटी ब्लॉक की अड़ौली, रहमापुर स्यावली, पहासू ब्लॉक की कमौना, अनूपशहर ब्लॉक की डरौरा और बढ़पुरा, शिकारपुर ब्लॉक की सरावा और कैलावन, अरनिया ब्लॉक की करौरा, डिबाई ब्लॉक की संगबलपुर उर्फ रतनपुर औऱ पिलखना, खुर्जा ब्लॉक की बौरौली, सिकंदराबाद ब्लॉक की सिकंदराबाद देहात, गेसूपुर और चंदेरू, बीबीनगर ब्लॉक की अमहदानगर, ऊंचागांव ब्लॉक की अमरथल उर्फ ऊंचागांव और रसूलपुर, जहांगीराबाद ब्लॉक की जलीलपुर और जाड़ौल, दानपुर ब्लॉक की दानपुर और सतबरा, बुलंदशहर ब्लॉक की ऐदलपुर धीमरी, गंगेरुआ, रमपुरा और मऊखेड़ा ग्राम पंचायत शामिल हैं।
----------
इन गांवों में हुआ 90 फीसदी से अधिक मतदान
ब्लॉक गांव का नाम मतदान प्रतिशत
लखावटी जौंठ 90.57
अनूपशहर फतेहपुर 92.12
अनूपशहर नूरपुर उर्फ करनपुर 91.23
शिकारपुर सुरजावली 91.75
शिकारपुर पारौली 90.64
शिकारपुर खैरपुर-पूठरी 90.07
डिबाई गोकुलपुर खादर 95.16
खुर्जा शाहपुर कलां 92.74
सिकंदराबाद ह्रदयपुर 91.16
सिकंदराबाद जोखाबाद 91.20
ऊंचागांव मिर्जापुर नंगली 94.35
जहांगीराबाद रतनपुर 90.98
जहांगीराबाद कौड़ा शमशाबाद 90.02
जहांगीराबाद मुल्लानी 92.08
जहांगीराबाद सिहाली झांया 91.59
दानपुर तुलसीगढ़ी 91.75
बुलंदशहर कैथरा 90.50
नोट: यह आंकड़ा राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट से लिया गया है।