फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में प्रतिदिन 5.5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल तीमारदार से मांगेंगे ऑक्सीजन तो होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण के बीच इस समय प्रतिदिन 5.5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है। चार से छह मीट्रिक टन ऑक्सीजन रोजाना मेरठ और गाजियाबाद से आ रही है। जिला प्रशासन का दावा है कि ऑक्सीजन का पूरा लेखाजोखा रखा जा रहा है और कमी नहीं होने दी जाएगी। डीएम रविंद्र कुमार का कहना है कि जिले में आक्सीजन पर्याप्त मात्रा में है। कोई भी अस्पताल यदि तीमारदार से आक्सीजन या सिलिंडर की मांग करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
इस समय कोरोना कहर बरपा रहा है। जनपद में जब ऑक्सीजन की मांग बढ़ी तो इसके साथ ही मरीजों के तीमारदारों को कई तरह की परेशानियां सामने आने लगीं। इसे देखते हुए शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के लिए पूरी कमान अपने हाथ में ले ली। अफसरों ने बताया कि इस समय जनपद में प्रतिदिन 5.5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है।
विज्ञापन

मेरठ और गाजियाबाद से रोजाना तीन से छह मीट्रिक टन ऑक्सीजन आ रही है। जहां पर जितनी जरूरत है। वहां पर उतनी ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर खुर्जा स्थित जटिया अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है। जनपद में सरकारी और प्राइवेट कुल मिलाकर 11 कोविड अस्पताल हैं। इनको अफसर लगातार ऑक्सीजन उपलब्ध करवा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जनपद में संचालित सीएचसी और पीएचसी अस्पतालों को भी ऑक्सीजन सप्लाई हो रही है। इसके अलावा जनपद के 40 प्राइवेट अस्पतालों को भी अफसर ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने का दावा कर रहे हैं।
---------
ऑक्सीजन का रखा जा रहा लेखाजोखा, शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
जनपद में लगातार शिकायतें आ रही हैं कि निजी कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों से अस्पताल संचालक ऑक्सीजन की डिमांड कर रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र जारी कर कहा है कि जनपद में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। अस्पतालों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई आ रही है। ऐसे में यदि अस्पताल तीमारदार पर ऑक्सीजन सिलिंडर लाने का दबाव बनाते हैं तो तो ऐसे अस्पतालों को चिन्हित का कार्रवाई की जाए।
-------
हापुड़ भी भेजी जा रही एक मीट्रिक टन ऑक्सीजन
एक ओर जहां जनपद में लगातार ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर जनपद से हापुड़ को भी एक मीट्रिक टन ऑक्सीजन भेजी जा रही है। संबंधित अफसराें ने बताया कि ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए इस तरह से तैयारी की गई है कि जनपद में भी कमी न रहे और जरूरत पड़ने पर जनपद हापुड़ को भी ऑक्सीजन भेजी जा सके।
विज्ञापन

-----------
जनपद में इस समय 5.5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है। इस हिसाब से जनपद में कोविड आदि अस्पतालों में संक्रमण से पीड़ित मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जा रही है। जनपद हापुड़ को भी एक मीट्रिक टन ऑक्सीजन भिजवाने का काम किया जा रहा है। जनपद में ऑक्सीजन की कमी नहीं है।
अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें