फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश के कारण जिले में ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी-बारिश से जिले में ब्लैक आउट
विज्ञापन

बुलंदशहर। तेज आंधी और झमाझम बारिश के कारण बृहस्पतिवार शाम को जिले भर की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। हालात यह थे कि सैकड़ों स्थानों पर पेड़, बिजली के खंभे व तार टूटने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शहर की सप्लाई तो चालू हो गई, लेकिन 500 से अधिक गांवों में देर रात तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हो सकी।
बृहस्पतिवार शाम करीब 5.30 बजे तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ टूट गए। इसके साथ ही बिजली के खंभे व लाइन भी टूट गई। आंधी बंद होने से पहले ही बारिश शुरू होने के कारण बिजली निगम के कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने के लिए रवाना नहीं हो सके। इसके बाद करीब एक घंटे तक जिले भर में आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी की रफ्तार काफी तेज होने के कारण बड़ी संख्या में बिजली निगम के खंभे व तार टूटने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। आंधी के कारण शहर के साथ पूरे जिले में अंधेरा छा गया। देर रात करीब नौ बजे तक शहर में बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, लेकिन करीब 500 गांवों में रात तक बिजली सप्लाई चालू नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। बिजली सप्लाई चालू करने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। जहां भी खंभे व तार टूटे हैं, उन्हें बदलवाने के लिए कार्य शुरू करा दिया गया है।
अवधेश कुमार, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
पुनीत शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें