212 की सर्विस की ब्रेक, 7 लेखपाल बर्खास्त
बुलंदशहर। हड़ताल कर रहे लेखपालों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त हो गया है। एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि कार्य बहिष्कार कर हड़ताल कर रहे लेखपालों में सात को बर्खास्त कर दिया है और 212 की सर्विस ब्रेक की गई है। वहीं, अनूपशहर तहसील में आठ लेखपाल तो शिकारपुर में 36 लेखपालों का वेतन रोकने के आदेश अफसरों ने जारी किए हैं।