फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए-एनआरसी के विरोध मे सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएए-एनआरसी के विरोध मे सपाइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। सीएए-एनआरसी का विरोध करते हुए सपाइयों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के अफसरों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सपाइयों ने अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नागरिकता संशोधन कानून का जमकर विरोध किया।
विज्ञापन

पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते बृहस्पतिवार को सपा कार्यालय पर नागरिक संशोधन कानून सीएए के विरोध स्वरूप एक सभा का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमजद अली गुड्डू ने की और संचालन राहुल यादव ने किया। यह केंद्र सरकार की भ्रमित करने की राजनीति का हिस्सा है। ताकि जनता का ध्यान मूल मुद्दाें और मंदी से भटकाया जा सके। जब तक सरकार इस ओर कदम नहीं उठाएगी तब तक समाजवादी पार्टी आंदोलन जारी रखेगी। सभा के बाद सपाइयों ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुुए कार्यालय से बाहर निकले। सपाइयों ने कालाआम चौराहे पर जाने का प्रयास किया, लेकिन वहां उपस्थित भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें कार्यालय के गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार, नगर मजिट्रेट विवेक कुमार मिश्रा, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव और सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्रा ने उनका ज्ञापन लेकर प्रदर्शन खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें