फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के चैनल पार्टनर को झांसे में लेकर 60 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक के चैनल पार्टनर को झांसे में लेकर 60 हजार की ठगी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। जालसाज ने एटीएम में रुपये जमा करने के लिए बैंक के चैनल पार्टनर को झांसे में लेकर 60 हजार रुपये की ठगी कर दी। पीड़ित ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम नगला नैनसुख जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी रिकेश भाटी पुत्र जगन सिंह ने भाटी ने बताया कि वह फिनो पेमेंट बैंक का चैनल पार्टनर है। सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सरकारी कालोनी में उसका कार्यालय है। बताया कि रविवार की दोपहर करीब तीन बजे वह सिकंदराबाद के दनकौर रोड स्थित एटीएम में रूपये जमा करने के लिए आया था। बताया कि एटीएम के में उसे व्यक्ति मिला। जो खुद को विदेशी मूल का बता रहा था। वह अंग्रेजी में बातें कर रहा था। जिस कारण उसे उसके विदेशी मूल का होने पर विश्वास हो गया। उक्त युवक ने उसके हाथ से दो हजार के नोटों की गड्डी इंडियन करेंसी को देखने का बहाना लेकर ले ली। और जालसाजी कर गड्डी से दो हजार के तीस नोट गायब कर दिए। जब उसे गड्डी में नोट कम होने का आभास हुआ तब तक उक्त युवक फरार हो चुका था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें