फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती: तीन गोकशों पर डीएम ने लगाई रासुका

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन गोकशों पर डीएम ने लगाई रासुका
विज्ञापन

बुलंदशहर। डीएम ने तीन गोकशों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें रासुका में निरुद्ध करने के आदेश दिए हैं। गत अक्तूबर माह में पुुलिस ने गोकशी के मामले में तीनों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार ने जारी आदेश में बताया है कि गत 19 अक्तूबर को ग्राम सबदलपुर, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मुकीम उर्फ मुकीन, नत्थू उर्फ नब्बू एवं जाकिर, निवासी ग्राम छतारी ने गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान माहौल बिगड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया था। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने स्थिति संभालते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी किसी अन्य वारदात को अंजाम न दें, इसलिए तीनों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इससे पूर्व आरोपियों के एक साथी सूफियान उर्फ बबलू के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें