फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में नहीं मिले दो लाख तो विवाहिता को उतारा मौत के घाट

Fri, 26 Jul 2019 11:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चोला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
murder - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दहेज में दो लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुरालीजनों पर विवाहिता को फांसी पर लटकाकर हत्या किए जाने का आरोप मृतका के मायकेवालों ने लगाया है। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच की। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


ग्राम हात्माबाद थाना कोतवाली देहात निवासी संजय पुत्र स्वर्गीय विक्रम सिंह ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी 12 फरवरी 2016 में चोला चौकी क्षेत्र के गांव पचौता निवासी अरूण पुत्र महेंद्र सिंह के साथ की थी। शादी में सात लाख रुपये खर्च किए थे। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालिये दहेज में दो लाख रुपये नकद की मांग करने लगें। मांग पूरी नहीं होने पर पति और उसके परिजन उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे।

बहन को अपने रास्ते से हटाने के लिए पति अरूण, ससुर महेंद्र, सास सतवीरी, जेठ महेशचंद्र, जेठानी देवेंद्री, देवर विपिन, सौरभ, ननद अर्चना ने मिलकर शुक्रवार की सुबह 4.30 बजे कमरे में उसके गले में फांसी का फंदा डालकर कमरे में पंखे से लटका कर हत्या कर दी। पड़ोसी की जानकारी पर वह मौके पर पहुंचे। बताया गया कि मृतका के डेढ़ वर्ष का एक बेटा है। निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें