फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में बढ़ा जलस्तर, अनूपशहर में आरती स्थल तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में बढ़ा जलस्तर, अनूपशहर में आरती स्थल तक पहुंचा
विज्ञापन

बुलंदशहर/अनूपशहर/नरौरा। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर अब मैदानी क्षेत्र में दिखाई देने लगा है। अनूपशहर कस्बे व गंगा खादर क्षेत्र के जंगलों में गंगा के बढ़े जलस्तर कारण से पानी भरने से पशुओं के चारे की दिक्कत शुरू हो गई है। अनूपशहर में लाल महादेव गंगाघाट की सभी सीढ़ियां पूरी तरह डूब गयी हैं और सड़क पर भी पानी पहुंच गया है। बबस्टरगंज घाट पर आरती स्थल पर पानी पहुंच गया है। हालांकि अभी आबादी और फसल को कोई खतरा नहीं है। लेकिन बढ़े जल स्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है।
जिले में तहसील स्याना से शुरू होकर नरौरा तक गंगा गुजरती है। इन दिनों गंगा का पानी बढ़ने से एक बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ जाता है। जब भी पानी बढ़ता है तो खेतों में पहुंचने के कारण किसानों की फसल खराब हो जाती हैं, जिससे उन्हें नुकसान भी होता है। अब इस समय गंगा का जल स्तर बढ़ने से जंगल तक पहुंच गया है और खेतों से अब ज्यादा दूर नहीं रहा है। ऐसे में किसानों को भी अपनी फसलों की चिंता बढ़ने लगी है। किसानों का कहना है कि इस समय हर तरह की फसलें हैं। इनमें सबसे अधिक फसल गन्ने की है। गन्ने की फसल गंगा किनारे खेतों में इसलिए बोई जाती है कि इसके खराब होने की संभावना कम रहती है। जैसे-जैसे गंगा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है तो सभी की चिंता बढ़ने लगी है। लोगों का कहना है कि पानी बढ़ने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लगातार बढ़ रहे पानी पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

नरौरा में लो फ्लड श्रेणी के करीब पहुंचा जलस्तर
नरौरा में गंगा बैराज के तार बाबू देवेश कुमार ने बताया कि शनिवार को नरौरा बैराज की अप स्ट्रीम में कुल पानी की आवक 80 हजार 459 क्यूसेक रही। बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 64 हजार 733 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड की दर से निकासी की जा रही है। जबकि बैराज से निकली एलजीसी नहर में 8099 व पीएलजीसी नहर में 7627 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जलस्तर सुबह छह बजे 73 हजार 691 क्सूसिक था। अभी गंगा जल स्तर लो फ्लड श्रेणी को पार करने वाला है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन अलर्ट, रखी जा रही नजर
अनूपशहर के एसडीएम वीके गुप्ता ने बताया कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन पूरी तरह सचेत है और नजर बनाए हुए है। गंगा किनारे गांवों के लेखपालों को हालाल पर नजर रखने और पशुपालकों को जंगल में पशु न ले जाने के निर्देश दिए हैं। तीन बाढ़ चौकी स्थापित की गई है, जो अनूपशहर, अहार और सिरोरा में बनाई गई है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि यदि गंगा का जल स्तर और बढ़ता है या फिर खेतों तक पहुंचता है तो वह गहरे पानी में न जाएं। इस दौरान कोई भी व्यक्ति पार न करे। गंगा स्नान को आने वाले लोग भी पूरी सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें