फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटी चेन
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात क्षेत्र में बाइक सवार महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर के गांव छोलस की मढैया निवासी विशाल ने देहात कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह अपनी पत्नी कोमल के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था। जब वह नेशनल हाईवे के अड़ोली तिराहे पर पहुंचा तो पीछे से आए काले रंग की बाइक सवार बदमाशों ने उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन और सोने की कंठी झपट ली और फरार हो गए। इसके बाद शोर भी मचाया, लेकिन लोगों के एकत्रित होने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता कोमल ने बताया कि दोनों आरोपियों ने काले रंग का हेलमेट लगाने के साथ ही मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। जिसके चलते आरोपियों के चेहरे नहीं देख सकीं। शिकायत के आधार पर देहात पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी व प्रशिक्षु सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें