बिजली के तारों को ऊंचा करने के निर्देश
बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा में किसी अनहोनी को देखते हुए डीएम ने संबंधित रास्तों में बिजली के तारों को ऊंचा करने का निर्देश दिए हैं। अगर कोई अनहोनी होती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने को जिलाधिकारी ने कहा है।
कांवड़ यात्रा को लेकर शासन प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है। कांवड़ियों को किसी प्रकार की तकलीफ न हो इसके लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह से लगा हुआ। इसमें चाहे खाद्य विभाग हो या अन्य विभाग सभी को कांवड़ यात्रा सुगम बनाने का निर्देश आलाधिकारियों को दे दिया गया है। वहीं डीएम ने गुलावठी से बुलंदशहर व अन्य रास्ते जहां कांवड़यात्री जाएंगे वहां तक के रास्तों पर पड़ने वाले बिजली के तारों को ऊंचा करने का निर्देश पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को दिए हैं। जहां-जहां जर्जर तार हैं उनको बिजली अधिकारियों ने ठीक करा दिया है। अब बस तारों को ऊंचा करने का काम किया जा रहा है। उधर, जिलाधिकारी ने बिजली अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कांवड़ियों के साथ कुछ अनहोनी होने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
कोट
हमारा लक्ष्य कांवड़ यात्रा को सुगम व शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त कराने का है। कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन