फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा को देखते हुए नगर और कांवड़ मार्ग पर डायवर्जन लागू करने की योजना है। डायवर्जन के दौरान नगर और कांवड़ मार्ग पर भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कांवडिए सिकंदराबाद से होकर गुजरते हैं। स्थानीय कांवड़ियों के अलावा दनकौर, नोएडा, ककोड़, रबूपुरा आदि के कावड़िए नगर क्षेत्र के गुलावठी रोड, दनकौर रोड, हाइवे, सिकंदराबाद-ककोड़ मार्ग, खुर्जा रोड से होकर गुजरते हैं। शिवरात्रि से करीब एक सप्ताह पूर्व नगर से कांवड़ियों का गुजरना शुरू हो जाता है, लेकिन शिवरात्रि के करीब चार दिन पूर्व सिकंदराबाद में बड़ी संख्या में कांवड़ियों का पहुंचना शुरू हो जाता है। तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि प्रशासन कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए कांवड़ मार्ग पर 30 जून तक लेखपाल, अन्य तहसील कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की संख्या बढ़ने पर यदि आवश्यकता पड़ी तो रूट डायवर्जन किया जाएगा। डायवर्जन के दौरान कांवड़ मार्ग, नगर में हैवी, चार पहिया वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। कांवड़ मार्ग से होकर जाने वाले वाहनों को अन्य मार्गों से होकर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें